फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग बेल्स: मौनी रॉय जनवरी में करेंगी शादी, जानिए कौन है उनके सपनों का राजकुमार?

Fri, 01 Oct 2021 02:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में एक बार फिर से शादियों का सीजन चल पड़ा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा अभी फींकी भी नहीं पड़ी थी कि अब मौनी रॉय की शादी की चर्चा जोरों पर है। खबरें हैं कि मौनी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

लंबे समय से सूरज को कर रहीं डेट
मौनी रॉय लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। उनकी शादी की प्लानिंग का खुलासा उनके कजिन ने किया है। कहा जा रहा है कि मौनी सूरज से दुबई में ही शादी करेंगी। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौनी रॉय - फोटो : instagram fan page
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मौनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब अपनी शादी को लेकर भी वो खूब चर्चा में हैं। फैंस उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। सूरज दुबई बेस्ड बिजनसमैन हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy
मौनी रॉय के कजिन ने बताया है कि मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी। मौनी के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती। इससे पहले साल की शुरुआत में मौनी की मां ने उनकी दोस्त मंदिरा बेदी के घर पर सूरज के पैरंट्स से मुलाकात की थी।

4 of 5
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy
मौनी रॉय एक बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं। वह शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। मौनी रॉय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से ही की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। मौनी रॉय के माता-पिता चाहते थे कि वह एक पत्रकार बनें। मौनी रॉय पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म 'रन' के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद उन्हें कस्तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, नागिन 3, टशन-ए-इश्क, जूनून, ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, कृष्णा चली लंदन, झलक दिखला जा 9, एक था राजा एक थी रानी में देखा गया। लेकिन कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में वह ऐसा छाई कि घर घर में मशहूर हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें