एसडी बर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
साहिर लुधियानवी से अनबन
एसडी बर्मन और साहिर लुधियानवी के बीच का तनाव बॉलीवुड गलियारों में काफी लोकप्रिय है। जब गुरु दत्त फिल्म 'प्यासा' बना रहे थे, तब एसडी बर्मन और साहिर लुधियानवी के बीच मन-मुटाव हुआ था, क्योंकि वह दोनों फिल्म के गाने का क्रेडिट ज्यादा लेना चाहते थे। लेखिका सत्या सरन ने एसडी बर्मन की जिंदगी पर एक किताब लिखी है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'साहिर लुधियानवी और एसडी बर्मन के बीच मामला इतना बढ़ गया था कि, साहिर ने कहा कि, वह एसडी बर्मन से एक रूपये ज्यादा फीस लेना चाहते हैं। उनका मानना था कि, एसडी के गाने की लोकप्रियता में उनका बराबर का हाथ था। हालांकि, एसडी बर्मन ने शर्त मानने से इनकार कर दिया था, जिसका नतीजा ये हुआ कि, दोनों ने साथ में फिर कभी काम नहीं किया।'