फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: हॉलीवुड में काम करने जा रहीं भूमि पेडनेकर? 'भक्षक' की तारीफों के बीच कयासों का बाजार गर्म

Mon, 19 Feb 2024 04:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म भक्षक को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। भारत के साथ यह फिल्म वैश्विक मंच पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भक्षक मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स पर विश्व स्तर पर शीर्ष 5 गैर-अंग्रेजी फिल्मों में जगह बनाने में कामयाब रही है। 
BAFTA 2024: 77वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स के ये पल बने यादगार, माइकल फॉक्स के इस अंदाज ने छू लिया दर्शकों का दिल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भक्षक की वैश्विक चर्चा के बीच भूमि के हॉलीवुड में काम करने को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। कहा  जा रहा है कि उनकी शानदार अभिनय क्षमताओं और उनकी फिल्मों की वैश्विक अपील ने हॉलीवुड का ध्यान आकर्षित किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  हॉलीवुड की चकाचौंध के बीच भूमि का अपना एक दृष्टिकोण है, जिस पर वे आगे  बढ़ना चाहती हैं। उनकी नजर में कहानी ज्यादा महत्वपूर्ण है। साथ ही, उनका लक्ष्य भारतीय महिलाओं को स्क्रीन पर सटीक ढंग से पेश करना भी है। 

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि भारत और विदेश में वे सही प्रोजेक्ट चुनने को लेकर सतर्क हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े प्रोजेक्ट के लिए उनसे संपर्क किया गया है, जिसके लिए वे मार्च या अप्रैल में लॉस एंजिल्स की यात्रा पर जा सकती हैं। भूमि से पहले कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू दिखा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीक्षा पेडनेकर, भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा अब तक कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण विन डीजल जैसे स्टार के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। दोनों के अलावा हाल ही में आलिया भट्ट भी एक विदेशी प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं।
Janhvi Kapoor: 'आरसी 16' में राम चरण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी जान्हवी, पिता बोनी कपूर ने की पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें