वीर दास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीर दास ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वीर रसोई में अपनी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वह और उनकी टीम रसोई से होते हुए प्रेस रूम की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जब वह डिशवॉशर स्टैंड के पास से गुजरे, तो उनके मैनेजर ने उन्हें याद दिलाया कि वह कभी डिशवॉशर हुआ करते थे।