फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Bahadur: विक्की कौशल ने मेघना गुलजार के साथ साझा की खूबसूरत तस्वीर, निर्देशक को बताया 'सबसे बहादुर'

Wed, 22 Nov 2023 09:27 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस तस्वीर के साथ विक्की कौशल ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, मेघना गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। विक्की ने अपने फिल्मी करियर में मशहूर मेघना गुलजार समेत कई फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है। विक्की ने मेघना के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसमें दोनों सेलेब्स खूबसूरती से मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ विक्की कौशल ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'हम सभी में सबसे बहादुर मेघना गुलजार।' इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी साझा किया है। दोनों की इस तस्वीर को सैम बहादुर सह-कलाकार फातिमा सना शेख ने क्लिक किया था। उन्होंने इस तस्वीर में फातिमा को भी टैग किया है।  इस तस्वीर में विक्की और मेघना ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगाया है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
मेघना गुलजार - फोटो : अमर उजाला
विक्की कौशल के इस पोस्ट पर मेघना गुलजार ने कमेंट किया है। मेघना ने इस पर टिप्पणी करते हुए टीम सैम बहादुर को अपना 'कवच' बताया है। निर्देशक ने लिखा, 'टीम सैम बहादुर मेरा कवच!' इसपर सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने दिल वाला इमोजी साझा कर प्यार बरसाया है। 

Mukesh Chhabra Interview: रोज पांच हजार नए चेहरे, पांच लाख का डाटाबेस, पढ़िए कास्टिंग डायरेक्टर नं.1 की कहानी

4 of 5
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की लंबे वक्त से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़े हैं। वह कुछ छोटी मगर महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं। हालांकि, मसान में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलो-दिमाग पर प्रभाव छोड़ने के बाद विक्की को सराहना मिली। अब दर्शकों को उनकी फिल्म सैम बहादुर का बेसब्री से इंतजार है, जो एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से टकराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। सान्या मल्होत्रा ने फिल्म में सैम की पत्नी की भूमिका निभाई है। वहीं फातिमा सना शेख फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। 

पहली नजर में शिल्पा पर दिल हार बैठे थे राज कुंद्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें