भारतीय सिनेमा के मंझे हुए फिल्मकारों में गिने जाने वाले संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्में देने वाले संजय लीला भंसाली के साथ बड़े से बड़ा सितारा काम करना चाहता है। निर्देशक पिछले काफी समय से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के धमाल की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इसके अलावा वह जिस वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं वह उनकी बंद हो चुकी फिल्म 'इंशाअल्लाह' की वजह से है। हाल ही में मेकर्स ने 'इंशाअल्लाह' के दोबारा शुरू होने की खबरों पर रिएक्ट किया है।