फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: फैन को डांटने वाले वीडियो पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, अभिनेता ने नाराज होने की बताई वजह

Wed, 30 Aug 2023 06:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल  इन दिनों फिल्म 'गदर 2' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। अभिनेता पिछले कुछ समय से लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले सनी का एयरपोर्ट पर एक फैन को डांटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में जब उनके फैन ने तस्वीर खींचने में उम्मीद से ज्यादा वक्त लगाया तो सनी नाराज होते दिखे थे और  उस शख्स को डाट भी लगाई थी। अब, एक पॉडकास्ट पर सनी ने सफाई देते हुए इसके पीछे की वजह बताई है। 
Shafaq Naaz: 'उसने हमारे रिश्ते की बेइज्जती की है', शफक नाज ने खोली अविनाश सचदेव की पोल पट्टी
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
अभिनेता ने कहा कि लगातार यात्रा और शारीरिक तनाव उन पर भी हावी हो सकता है। रणवीर अहलाबादिया के पॉडकास्ट पर सनी देओल ने कहा, "कभी-कभी ऐसा होता है कि मैं लगातार इधर-उधर भागता रहता हूं। हाल ही में मेरी पीठ में एक कैच भी लग गया था, लेकिन फिर भी मुझे इसके साथ चलते रहना पड़ा। इस दौरान  ऐसा कई बार हुआ जब मुझे दर्द होने के बाद भी चलते रहना पड़ा।”
विज्ञापन

3 of 5
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media
अभिनेता ने आगे अपने प्रशंसकों के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से प्रशंसक आपसे प्यार करते हैं और आप भी यह प्यार उनके साथ साझा करते हैं। कई बार, जब यह (सेल्फी) किया जाता है, तब भी वे दूर नहीं हटते। इसलिए उस समय, मैं यह नहीं सोच रहा होता हूं कि कोई मुझे रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं। मैं सोच रहा होता हूं कि मुझे आगे बढ़ने दो। कृपया समझने की कोशिश करें। प्रशंसकों के साथ मेरा एक भावनात्मक संबंध है।''

4 of 5
सनी देओल
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी हाल ही में 'गदर 2' में नजर आए  थे। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में  उनके साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सबसे कम समय में 450 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘गदर 2' में सनी देओल और मनीष वाधवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन चुकी है। अब इस लिस्ट में वह केवल  बाहुबली 2 और शाहरुख खान की पठान से पीछे है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब तक पहुंच जाएगी। फिलहाल फिल्म की रफ्तार को देखते हुए पठान और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है।
Babuji Dheere Chalna Review:  रिश्तों की डगर पर ओम कटारे की व्यंग्यात्मक पेशकश, ठहाके लगाकर खूब हंसे दर्शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें