फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: फिल्म कभी खुशी कभी गम के लिए एक दिन में ही करण जौहर ने की थी सभी सितारों की कास्टिंग, शो के मंच पर किया खुलासा

Mon, 09 Aug 2021 12:28 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में इस बार गेस्ट जज के रूप में करण जौहर पहुंचे। मशहूर फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर ने शो के कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की और उनके गानों को काफी इंजॉय किया। शो में कई बार ऐसे भी पल आए जब माहौल काफी गमगीन हो गया।  वहीं करण जौहर ने कई सारे फिल्मी खुलासे भी किए। इस दौरान करण जौहर ने बताया कि कभी खुशी कभी गम फिल्म के बाकी लीड स्टार कास्ट को उन्होंने एक ही दिन साइन किया था। इस फिल्म के लिए सबसे पहले वह अमिताभ बच्चन के घर गए थे और उन्हें कहानी सुनाई।

अमिताभ ने कहानी सुनते ही हां कह दिया। इसके बाद वह घर से बाहर जाकर जया बच्चन को कॉल करते हैं और कहते हैं कि मुझे आपसे मिलना है। इसके बाद जया ने कहा कि अभी तो तुम मिलकर गए हो तो करण ने कहा पहले मैं बिग बी को फिल्म में साइन करने आया था, लेकिन अब आपसे मिलना चाहता हूं। 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया, 'फिल्म की कहानी सुनने के बाद जया ने काम करने के लिए हां कह दिया।  इसके बाद रात 10 बजे मैं करीना कपूर के घर पहुंचा और उन्होंने हां कहा और फिर ऋतिक रोशन से मैंने बात की, उस वक्त वह नए थे और उनकी फिल्म कहो ना प्यार है भी रिलीज नहीं हुई थी। वह फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हुए और ऐसे एक ही दिन में मैंने पूरी स्टार कास्ट फाइनल कर ली।'
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और करण जौहर - फोटो : Amar Ujala
वहीं, करण ने बताया कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा एक और सुपरस्टार थे सलमान खान। जब मैं फिल्म में सलमान वाले किरदार के लिए एक्टर ढूंढ रहा था, तो कोई भी इसे करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। सबको लगा कि जिस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल जैसे बड़े स्टार हैं, तो उसमें हमारे लिए क्या होगा? मैं उस वक्त 2-3 अभिनेताओं से मिला, सभी ने मना कर दिया। इसके बाद एक दिन चंकी पांडे के घर पार्टी थी। मैं वहां गया। पार्टी में दुखी सा खड़ा था। मेरे दिमाग में 'कुछ कुछ होता है' के उस किरदार के बारे में चल रहा था। इसके बाद एंट्री हुई सलमान खान की।

4 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण ने आगे बताया कि चंकी के घर पर ही सलमान मुझसे मिले और उन्होंने कहा कि हो गई तेरी खरीददारी। मैंने कहा कि कैसी खरीददारी। इस पर उन्होंने कहा कि तू गया था न 3-4 लोगों के पास फिल्म के लिए, वो खरीददारी ही तो है। इस फिल्म को करने के लिए किसी को पागल होना चाहिए और मैं पागल हूं। तो मैंने कहा कि आप करोगे ये फिल्म। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 15 अगस्त को इस चर्चित शो का ग्रैंड फिनाले है। आज यानी की रविवार को शो का सेमी फाइनल था लेकिन मेकर्स ने किसी को बाहर ना करते हुए छह कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचा दिया है। फिनाले की रेस में अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, पवनदीप राजन, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें