अभिनेता इंदर कुमार का जन्मदिन 26 अगस्त को होता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'मासूम' से की थी। ये फिल्म फ्लॉप रही और इससे इंदर के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। सुपरस्टार बनने के चक्कर में इंदर कुमार ने क्या क्या नहीं किया लेकिन कोई सारी मेहनत पर पानी फिर गया। जब लीड हीरो के तौर पर इंदर कुमार नहीं चल पाए तो मजबूरन उन्हें साइड हीरो के रोल करने पड़े। अपनी पहचान बनाने के लिए सालों तक उनकी जद्दोजहद जारी रही। फिल्में तो इंदर कुमार को खूब मिलीं लेकिन साइड हीरो के तौर पर वो बॉलीवुड में कामयाबी हासिल नहीं कर पाए।
विज्ञापन
2 of 5
inder kumar
- फोटो : file photo
एक वक्त तो ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में चलना ही बंद हो गईं। ऐसे में उन्हें टीवी का भी सहारा लेना पड़ा था। मशहूर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इंदर कुमार मिहिर विरानी के लीड रोल में भी नजर आए। सालों की मशक्कत के बाद भी जब इंदर कुमार सुपरस्टार नहीं बन पाए तो वो निराश हो गए और इसी निराशा में उन्होंने शराब को गले लगा लिया था। इसका खुलासा उनकी पत्नी पल्लवी ने भी एक इंटरव्यू में किया था।
शराब के नशे में इंदर ने खुद को इस कदर डुबो लिया कि उन्हें किसी और चीज का होश ही नहीं रहा। ऐसे में सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए। सलमान ने इंदर कुमार को शराब की लत से उबारने में काफी मदद की। इतना ही नहीं सलमान ने इंदर को अपनी फिल्मों में भी काम दिया। इंदर ने सलमान के साथ 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'कहीं प्यार ना हो जाए' और 'वॉन्टेड' में काम किया। तीनो ही फिल्मों में इंदर कुमार के काम को काफी सराहा गया। फिल्में हिट रहीं तो इनका फायदा इंदर कुमार को भी हुआ।
4 of 5
इंदर कुमार
फिल्म 'वॉन्टेड' ने तो जबरदस्त सफलता पाई। इस फिल्म में इंदर सलमान के भाई बने थे जिसने भाई के राज को राज रखने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा दी। वहीं दूसरी फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' में इंदर कुमार प्रेमिका के लिए इतने पागल हो जाते हैं कि वो सलमान को गोली तक मार देते हैं।
धीरे-धीरे इंदर कुमार लाइमलाइट में आ गए। फिल्मी गलियारों में उनकी चर्चा अक्सर सलमान के दोस्त के तौर पर होने लगी। वो हमेशा सलमान के साथ ही नजर आते थे। सलमान के साथ क्लोज कनेक्शन का फायदा भी इंदर कुमार को मिल रहा था। जब इंदर कुमार के पास काम नहीं था तो सलमान इंदर और उनके परिवार के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए। पैसों से लेकर काम तक, हर तरह से सलमान ने इंदर कुमार के परिवार की मदद की। इस बात को इंदर की पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान कबूल भी किया था।