स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टीवी पर आपने एक से बढ़कर एक देशभक्ति की फिल्में देखी होंगी। इन फिल्मों को देखकर हर आम आदमी का सीना चौड़ा हो जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति से भरपूर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, स्वदेश, रंग दे बसंती, लक्ष्य, बॉर्डर, एलओसी, द गाजी अटैक, मिशन कश्मीर,नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो, टैंगो चार्ली, मंगल पांडे, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, केसरी, राजी, पूरब और पश्चिम, चिट्टागोंग, शहीद, उपकार और वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी कई फिल्में आपको आजादी का महत्व समझा देंगी। लेकिन सोचिए ये महज एक फिल्म है असल जिंदगी में देश के हीरोज ने कैसे देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी होगी। आज आपको हम ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश के रियल हीरोज पर बनाई गईं और जिसके किरदार को निभाने के लिए कलाकारों ने अपना खून पसीना एक कर दिया।