आजादी की बात करें तो फिल्मों में महिलाओं को एक तरह की आजादी मिली। एक लंबे अर्से तक हीरोइनों को फिल्मों में सिर्फ एक शो पीस की तरह ही दिखाया जाता था या फिर हीरो की प्रेमिका वरना आइटम नंबरों में ही जगह मिलती थी। इसके अलावा कुछ ही फिल्म होगी जिसमें पूरी तरह से कहानी हीरोइन के इर्द गिर्द घूमती दिखी हो। समय बदला तो सोच बदली और डायरेक्टर महिला प्रधान फिल्मों के साथ आने लगे, उनकी समस्याएं दिखाने लगे। तो ऐसे मौकों पर हीरोइनों ने भी निराश नहीं किया और प्रियंका चोपड़ा हो, कंगना हो या फिर रानी या ऐश्वर्या सबने अपने किरदारों में जान फूंक दी। आज बात करते हैं हालिया कुछ ऐसे ही महिला प्रधान किरदारों की जिन्होंने अपने दम पर फिल्मों के लिए दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचा।