जब भारत आजाद भी नहीं हुआ था तबसे भारतीय सिनेमा दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है । भारत 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है लेकिन भारतीय सिनेमा को स्थापित हुए 100 साल से ज्यादा हो चुके हैं । इन 100 सालों में दर्शकों को फैमिली ड्रामा, एक्शन, लव स्टोरी और बायोपिक जैसे विषयों पर फिल्में देखने को मिलीं । हिंदी फिल्मों के दर्शक भारत में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में फैले हुए हैं। इनमें से कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जिन्हें भारत में भले ही उतनी सफलता ना मिली हो लेकिन इन्हें इंटरनेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है।