बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर अपनी सफलता का परचम बुलंद करने वाली 'टाइगर 3' दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में भाईजान और कटरीना की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म में फैंस कटरीना के स्टंट सीन्स की भी खूब सराहना कर रहे हैं। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए, निर्माताओं ने एक इवेंट का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान ने आगामी विश्व कप फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं और बताया कि क्या इसका असर उनकी नई फिल्म 'टाइगर 3' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर पड़ेगा।