अमर सिंह चमकीला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कौन थे अमर सिंह चमकीला
अमर सिंह चमकीला मशहूर पंजाबी सिंगर थे और साथ ही वह खुद ही अपने गाने लिखते थे। उनका अपना एक बैंड भी था जिसमें दो लोग और उनकी पत्नी अमरजोत सिंह चमकीला शामिल थीं। अमरजोत के अलावा अमरजीत की जोड़ी मिस उषा और सोनिया शिंदा के साथ भी खूब मशहूर हुई। उनके सुपरहिट गानों में ललकारे नाल और कुछ धार्मिक गीत बाबा तेरा ननकाना, तलवार मैं कलगीधार दी काफी लोकप्रिय रहे। अमर सिंह चमकीला का जन्म 21 जुलाई 1960 को डुग्री गाँव लुधियाना में हुआ था। पढाई पूरी करने के बाद वह इलेक्ट्रीशियन बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें नौकरी एक कपड़े की मिल में मिली। उन्हें संगीत का शौक था तो कुछ सालों में वह हारमोनियम और ढोलकी बजाना सीख गए।