दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन अपनी रिलीज को तैयार है। इसकी बीच अमेजन ओरिजनल मूवी का नया गाना 'लाल टमाटर' सामने आया है। यह एक हाई बीट गाना है, जो शर्माजी के कुकिंग के जुनून को दिखाता है। इस फिल्म में शर्माजी का किरदार ऋषि कपूर और परेश रावल ने निभाया है। इस गाने में शर्माजी की रिटार्यमेंट के बाद की जिंदगी को दिखाया गया है कि कैसे उन पर कुकिंग का जुनून चढ़ता है और वह अपने स्वाद से सबको दीवाना बना देते हैं।