इम्तियाज अली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बातचीत में जब इम्तियाज से जब वी मेट और कॉकटेल में से बेहतर फिल्म चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने जब वी मेट का नाम लिया। फिल्म कॉकटेल का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था और इसकी पटकथा इम्तियाज ने लिखी थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी ने अभिनय किया था। जब इम्तियाज से जब वी मेट में करीना और कॉकटेल में दीपिका में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो इम्तियाज ने कहा, ''यह कहना काफी कठिन है, लेकिन मैं करीना का नाम लूंगा।" इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि वे उस फिल्म के निर्देशक थे, इस वजह से उन्होंने उनका नाम लिया।