शोबिज की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी दिखती है, अंदर से उतनी ही बेरंग है। इंडस्ट्री से भेदभाव, कास्टिंग काउच और नेपोटिज्म जैसे मुद्दे अक्सर सामने आते हैं। वहीं, स्टार्स के हंसते चेहरे के पीछे भी कई राज छिपे रहते हैं। इंडस्ट्री में एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले ज्यादातर सितारों की भी आपस में नहीं बनती। बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच तकरार की खबरें तो अक्सर सामने आती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बीच 36 का आंकड़ा है-