फिल्म 'बर्फी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की नई फिल्म 'पागपंती' भले बॉक्स ऑफिस पर करतब दिखाने में नाकाम रही हो, पर फिल्म में इलियाना के अभिनय की तारीफ हो रही है।
दक्षिण भारतीय सिनेमा से हिंदी फिल्मों की तरफ आना कैसे हुआ? क्या अब भी आपका मन दक्षिण की तरफ भागता है?
मेरे लिये दक्षिण भारतीय सिनेमा से हिंदी फिल्मों आना आसान नहीं रहा। वहां के मुकाबले ये बड़ा सिनेमा है। मैं अपनी शुरुआत किसी भी फिल्म से नहीं कर सकती थी इसलिए मैंने शुरुआत में तो काफी फिल्मों को ना कहा और बर्फी जैसी फिल्म का मौका आने तक इंतजार किया। सच पूछें तो इस फिल्म में भी मुझे काम करते हुए घबराहट हो रही थी लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो सभी को मेरा काम पसंद आया। दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए भी मेरे दरवाजे अब भी खुले हैं, कोई दमदार कहानी सामने आएगी तो मैं जरूर काम करूंगी।