amol palekar
- फोटो : golmal film
अमोल पालेकर और चित्रा के बीच जो प्यार पनपा, कहीं ना कहीं उसकी वजह अमोल पालेकर की आर्ट और पेंटिग की कला रही। उन्हें इसमें भी महारत हासिल है और चित्रा उनकी कला की दीवानी थीं। अमोल और चित्रा ज्यादा से ज्यादा टाइम एक-दूसरे के साथ बिताने की कोशिश करते, यही वजह रही कि अमोल ने फिर चित्रा के थियेटर रिहर्सल पर भी जाना शुरु कर दिया। यहीं एक दिन अमोल पालेकर की मुलाकात सत्यदेव दूबे से हुई जिन्होंने उन्हें एक्टिंग में जाने के लिए प्रेरित किया।