महज आठ साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हर्ष मायर जिन्हें चर्चित फिल्म "आई एम कलाम" के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था, वह बीते 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सुकन्या राजन के साथ शादी रचाई है। इंस्टाग्राम पर हर्ष ने अपनी शादी की बेहद सुंदर तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।