सलमान खान और माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिकाओं से सजी ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके हैं कौन को 25 साल पूरे हो गए हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था। सलमान-माधुरी के अलावा फिल्म में रेणुका शहाणे, मोहनिश बहल, अनुपम खेर, रीमा लागू और आलोक नाथ अहम किरदार में थे। 25 साल पूरे होने पर फिल्म की स्टारकास्ट ने इस मौके को सेलिब्रेट किया।