फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक ने कराई फुग्गा-बांके से मुलाकात, सुपर 30 में दे रहे हैं फ्री कोचिंग क्लास

Mon, 10 Jun 2019 08:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media
बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 में मैथमैटिशियन आनंद कुमार के रोल में नजर आयेंगे। फिल्म का प्रोमो रिलीज हो चुका है और अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में रविवार को ऋतिक रोशन ने अपने आफिशियल ट्वीटर अकाउंट से फिल्म के दो कैरेक्टर की फोटो शेयर की। 
विज्ञापन

2 of 5
hrithik roshan - फोटो : social media
इस फोजो के जरिए ऋतिक फैंस को फिल्म सुपर 30 मं मौजूद अपने स्टूडेंट से रुबरु करवा रहे हैं। शेयर की गई इस फोटो में ऋतिक फिल्म में उनके स्टूडेंट का कैरेक्टर प्ले कर रहे लड़के के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहें हैं। तस्वीर में उनके पीछे बैठे हुए एक और स्टूडेंट भी दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
इस फोटो में ऋतिक और उनके साथ बैठा हुआ लड़का एक-दूसरे को देख कर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा 'यह है बांके,जेब में बटुआ रखता है, वो भी खाली। मैंने पूछा क्यों? तो कहा कि आदत डाल रहा है।.....और मेरे पीछे है फुग्गा। इसने क्लास में शामिल होने के लिए अपने पड़ोसी की मुर्गिया बेच डाली। मिलिए मेरे सुपर 30 के बच्चों से।



 

4 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
अब ये कहना गलत नहीं होगा कि ऋतिक जल्द ही अपनी फिल्म के बाकी बच्चों से भी फैंस को मिलवाने वाले हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 एक मैथेमेटिशियन की कहानी है जो गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने के लिए एक कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30 - फोटो : Twitter
मैथमैटिशियन आनंद कुमार के ऊपर बनी इस फिल्म के निर्देशक विकास बहल हैं। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें