Hrithik Roshan
- फोटो : file photo
इस फोटो में ऋतिक और उनके साथ बैठा हुआ लड़का एक-दूसरे को देख कर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा 'यह है बांके,जेब में बटुआ रखता है, वो भी खाली। मैंने पूछा क्यों? तो कहा कि आदत डाल रहा है।.....और मेरे पीछे है फुग्गा। इसने क्लास में शामिल होने के लिए अपने पड़ोसी की मुर्गिया बेच डाली। मिलिए मेरे सुपर 30 के बच्चों से।