फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान के ‘मन्नत’ से कम नहीं ऋतिक रोशन का खंडाला वाला फार्महाउस, 10 तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन

Mon, 08 Feb 2021 01:04 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/hrithikroshan, pinkieroshan
ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक ऋतिक रोशन लक्जरी लाइफ जीते हैं। मुंबई में ऋतिक रोशन का समंदर किनारे खूबसूरत अपार्टमेंट है। वह अपने सोशल मीडिया पर घर की कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसके अलावा ऋतिक ने खंडाला में एक फार्महाउस लिया है। तो चलिए दिखाते हैं ऋतिक रोशन के इस आलीशान फार्महाउस की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/pinkieroshan
सभी जानते हैं कि अगर बॉलीवुड सितारों के आलीशान बंगले की बात हो तो शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर आने वाले अभिनेताओं में से हैं। ऋतिक के फार्महाउस की तस्वीरें देखें तो 'मन्नत' से कम नहीं हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/pinkieroshan
ऋतिक रोशन के परिवार के सदस्य यहां हॉलीडे बिताने आते हैं। एक तरह से यह उनका हॉलीडे होम है जहां सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं।

4 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/pinkieroshan
ऋतिक की मां पिंकी रोशन अपने इंस्टाग्राम पर फार्महाउस की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तस्वीरों में पिंकी रोशन कभी योगा करते हुए तो कभी बास्केबाल खेलती नजर आती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/pinkieroshan
फार्महाउस में गेम्स के लिए खास यह जगह बनाई गई है। जहां परिवार के सदस्य वक्त बिताते हैं और खेल के द्वारा मनोरंजन करते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/pinkieroshan
ऋतिक रोशन के इस फार्महाउस में कई तरह के फर्नीचर देखे जा सकते हैं। वूडेन डाइनिंग टेबल एक अलग ही लुक दे रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/pinkieroshan
फार्महाउस में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। साथ ही यहां खेती भी की जाती है, जहां तमाम तरह की सब्जियां और फल उगाए जाते हैं।

8 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/pinkieroshan
पिंकी रोशन ने ढलते सूरज की यह तस्वीर साझा की थी। शाम को यहां का नजारा देखते ही बनता है। साथ ही कई तरह के पेड़ भी देखे जा सकते हैं।

9 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/pinkieroshan
फार्महाउस में जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक की व्यवस्था है। आराम करने के लिए कुर्सियां भी हैं।
विज्ञापन

10 of 10
ऋतिक रोशन का फार्महाउस - फोटो : instagram/pinkieroshan
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक आखिरी बार साल 2019 में यशराज बैनर की फिल्म वॉर में नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर का एलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें