फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ही फिल्मों से गायब हो गई थी ये हीरोइन, अब है इस मशहूर बॉलीवुड स्टार की पत्नी, चाहने वाले हैं करोड़ों

Thu, 24 Dec 2020 04:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा - फोटो : अमर उजाला
साल 1998 में रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म 'करीब' पहली बार जब उस लड़की को लोगों ने देखा तो एक बार के लिए निगाहें ही ठहर गईं। उसकी बड़ी-बड़ी आंखें, सुनहरे बाल और गुलाबी होठ और मुस्कुराता हुआ चेहरे आज भी जहन में है। उस लड़की का नाम था नेहा। अभिनेत्री नेहा का फिल्मी सफर सिर्फ 11 फिल्मों तक ही रहा। इसके बाद वे पर्दे से गायब हो गईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेहा उस बॉलीवुड स्टार की पत्नी हैं जिनके आज करोड़ों चाहने वाले हैं?
विज्ञापन

2 of 5
होगी प्यार की जीत - फोटो : फाइल
शबाना रजा ने जब फिल्मों में एंट्री की तो विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें एक नया नाम 'नेहा' दिया। फिर वह बॉलीवुड में इसी नाम से मशहूर हुईं। अजय देवगन और अरशद वारसी की साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'होगी प्यार की जीत' में नेहा दूसरी बार बड़े पर्दे पर नजर आईं। तब खास बात ये थी कि इस फिल्म में उन्होंने अपना नाम नेहा ही रखा।
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी और नेहा - फोटो : फाइल
इसके बाद नेहा साल 2000 में ऋतिक रोशन की फिल्म फिजा में नजर आईं। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म आत्मा के बाद उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया। और फिर इसी साल उन्होंने मनोज बाजपेयी से शादी रचा ली। 

4 of 5
मनोज बाजपेयी और नेहा - फोटो : फाइल
जी हां, ये बात कम ही लोगों को पता है कि मनोज बाजपेयी और नेहा पति-पत्नी हैं। शादी के बाद नेहा सिर्फ साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म एसिड फैक्ट्री में दिखीं और इसके बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी और नेहा - फोटो : फाइल
शादी के बाद नेहा का हुलिया ही बदल गए। उन्होंने अपने बाल छोटे कर लिए। उनके इस रूप को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। नेहा अब अपना परिवार संभालती हैं और उनकी एक बेटी भी हैं। एक तरफ जहां मनोज बाजपेयी बॉलीवुड का एक चमकता सितारा बन गए हैं वहीं नेहा की चमक गृहस्थी संभालते हुए फीकी पड़ गई है। नेहा अब लाइम लाइट से दूर रहती हैं। वह कभी-कभार ही इवेंट्स में नजर आती हैं।

कार्तिक की फिल्म के लिए निर्माता ने बुक किया पूरा होटल, रिकॉर्ड टाइम में शूटिंग खत्म करने की योजना

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें