फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Movies: सच्ची घटनाओं पर बनी हैं ये डरावनी फिल्में, गलती से भी अकेले न देखें

Tue, 24 Aug 2021 09:28 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द एक्सोरिस्ट - फोटो : ट्विटर
सच्ची कहानी पर आधारित फिल्में काफी डरा देने वाली होती हैं। हॉरर फिल्मों का जिक्र होते ही कई लोगों के बदन में सिहरन पैदा हो जाती है। इसके उलट कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें हॉरर फिल्में देखना बहुत पसंद हैं। अब कोई हॉरर फिल्म अगर किसी सच्चाई कहानी से प्रेरित हो या पुराने जमाने में घटी कोई घटना से तो कई लोग उसे और भी ज्यादा मजे लेकर देखते हैं। ऐसे में हम आपको हॉलीवुड की कुछ ऐसी डरावनी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो सच्ची घटना पर आधारित थीं।

द एक्सोरिस्ट 
1973 में रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने बड़े-बडों के रौंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म को विलियम फ्रिडकिन ने निर्देशित किया था। फिल्म विलियम पीटर ब्लैटी के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित थी जिसमें आत्मा घर कर जाती है और उसे छुड़ाने के लिए प्रीस्ट पूरे प्रयास करते हैं। फिल्म के कई दृश्य काफी डरावने और वॉयलेंट थे। कई दृश्य ऐसे थे जिसे देख कलेजा बाहर आ जाता।
विज्ञापन

2 of 5
पैरानॉर्मल एक्टिविटी - फोटो : Social media
पैरानार्मल एक्टिविटीज
साल 2007 में आई 'पैरानार्मल एक्टिविटीज' की काफी चर्चा हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन ऑरेन पेली ने किया था। ये फिल्म ऐसे कपल के बारे में थी जो अपने घर में कुछ सुपर नेच्युरल एक्टिविटीज होता महसूस करता है। बाद में दोनों फैसला करते हैं कि वो इन घटनाओं को अपने कैमरा में कैद करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
साइलेंट हाउस - फोटो : ट्विटर
साइलेंट हाउस
अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सेन की डेब्यू फिल्म एक महिला की अलौकिक ताकतों के साथ व्यथित अनुभव की कहानी कहती है जब वह अपने घर के अंदर फंस जाती है। ये कहानी उरुग्वे में हुई एक घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन युगल जोड़ी क्रिस केंटिस और लॉरा लाउ ने किया था।

4 of 5
द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया
द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट
साल 1999 में आई हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' एक असली घटना के आधार पर बनाई गई थी। इस फिल्म में तीन नौजवान फिल्मेकर्स की कहानी दिखाई गई थी, जो काली पहाड़ी में छिपते हैं लेकिन गायब हो जाते हैं। बाद में इन लड़कों के कुछ वीडियो और साउंड एक्यूपमेंट वहां मिलते हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी खोजबीन करती है। करीब साल भर के बाद इन लड़कों के फुटेज वहां से रिकवर किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द हिल्स हैव आइज - फोटो : सोशल मीडिया
द हिल्स हैव आइज 
Wes Craven की 1977 की क्लासिक फिल्म रेगिस्तान में छुट्टियां मनाने आए कार्टर परिवार पर होने वाले नरभक्षियों के हमले के बारे में थी। ये फिल्म 15 वीं शताब्दी के सावेनी बीन कबीले के बारे में प्रचलित किंवदंती से प्रेरित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें