सच्ची कहानी पर आधारित फिल्में काफी डरा देने वाली होती हैं। हॉरर फिल्मों का जिक्र होते ही कई लोगों के बदन में सिहरन पैदा हो जाती है। इसके उलट कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें हॉरर फिल्में देखना बहुत पसंद हैं। अब कोई हॉरर फिल्म अगर किसी सच्चाई कहानी से प्रेरित हो या पुराने जमाने में घटी कोई घटना से तो कई लोग उसे और भी ज्यादा मजे लेकर देखते हैं। ऐसे में हम आपको हॉलीवुड की कुछ ऐसी डरावनी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो सच्ची घटना पर आधारित थीं।
द एक्सोरिस्ट
1973 में रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने बड़े-बडों के रौंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म को विलियम फ्रिडकिन ने निर्देशित किया था। फिल्म विलियम पीटर ब्लैटी के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित थी जिसमें आत्मा घर कर जाती है और उसे छुड़ाने के लिए प्रीस्ट पूरे प्रयास करते हैं। फिल्म के कई दृश्य काफी डरावने और वॉयलेंट थे। कई दृश्य ऐसे थे जिसे देख कलेजा बाहर आ जाता।