दिलजीत दोसांझ
- फोटो : instagram/diljitdosanjh
रिहाना के इस ट्वीट के बाद से ही बॉलीवुड में भी हलचल सी मच गई है। अब बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ जिन्होंने शुरुआत में किसान आंदोलन का जमकर समर्थन किया था, उन्होंने भी रिहाना के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलजीत ने इसे लेकर कुछ कहा तो नहीं लेकिन उन्होंने इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह दिया। दिलजीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में रिहाना की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने रिहाना का ही गाना 'रन दिज टाउन' लगाया हुआ है।