फ्रीलांस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फ्रीलांस (27 अक्टूबर 2023 )
फिल्म 'फ्रीलांस' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है,जिसका निर्देशन पियरे मोरेल ने किया है। सेना से सेवानिवृत्त होने के वर्षों बाद मेसन पेटिट्स, पत्रकार क्लेयर वेलिंगटन के लिए सुरक्षा प्रदान करने वाली नौकरी कर लेता है। पत्रकार क्लेयर वेलिंगटन, पाल्डोनिया के राष्ट्रपति जुआन वेनेगास का जब साक्षात्कार कर रही होती है, तभी साक्षात्कार के बीच में सैन्य तख्तापलट होता है, और तीनों को एक साथ जंगल में भागने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस फिल्म में जॉन सीना, एलिसन ब्री, जुआन पाब्लो राबा और क्रिश्चियन स्लेटर की मुख्य भूमिकाएं हैं।