फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: शादी के बाद मौनी-सूरज की पहली होली, बिग-बी ने जया को लगाया रंग; सेलेब्स ने ऐसे दी फैंस को शुभकामनाएं

Fri, 18 Mar 2022 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
होली पर दी सितारों ने शुभकामनाएं - फोटो : social media
महामारी के दो साल बाद, भारत इस वर्ष पूरी ऊर्जा के साथ होली मना रहा है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आने की वजह से, रंगों के त्योहार को अपना महत्व वापस मिल रहा है। इस खास मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का पोस्ट साझा की है। उन्होंने न केवल शुभकामनाएं दीं हैं, बल्कि अपने होली उत्सव की कुछ झलकियां भी साझा कीं। यहां देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
होली के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने सभी फैन्स को होली की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार कैमरे के लेंस पर चमकीले रंग फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता लिखते हैं,"आपको और आपके परिवार को मेरी तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।"
 

 
विज्ञापन

3 of 11
मौनी रॉय - फोटो : instagram
मौनी रॉय 
शादी के बाद मौनी रॉय और उनके पति की यह पहली होली है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए मौनी ने पति सूरज के साथ इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में मौनी सूरज के पैर छूती नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,"आपका जीवन हमेशा खुशी, प्यार और हंसी के रंगों से भरा रहे। हैप्पी होली ।" 
 

 

4 of 11
दिया मिर्जा
दिया मिर्जा
बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने और लोगों से अलग हटकर अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फूलों की तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा, "होली की शुभकामनाएं!!! आशा है प्रकृति के रंग हमें हमेशा प्यार और सद्भाव से जोड़े रखें।"
 
विज्ञापन

5 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए अपने ट्विटर पर एक खास नेट साझा किया। अभिनेता ने लिखा,"आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं! यह रंग आपके रिश्तों में मिठास ला सकें,और खुशी की भावना आपके दिलों में बरकरार रहे, यही मेरी कामना है।"
 
विज्ञापन

6 of 11
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने होली की बधाई देते हुए लिखा,"आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।"
 
विज्ञापन

7 of 11
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान इस समय देश से दूर छुट्टियां मना रही हैं, उन्होंने वहीं से अपनी और अपने छोटे बेटे की एक तस्वीर साझा करते हुए सभी को होली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "होली पर हम रेत के महल बनाते हैं। हैप्पी होली! "
 

8 of 11
जूही चावला - फोटो : Instagram
जूही चावला 
अभिनेत्री जूही चावला ने सभी देश वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा,"खुशी और आनंद के रंग, जीवन के सबसे खूबसूरत रंग हैं, आशा है कि वे आपके जीवन में यह रंग हमेशा बने रहें।"
 

9 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : insta
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल और उनके परिवार के साथ होली के जश्न की तस्वीरें साझा कीं। बता दें कि यह विक्की और कटरीना की शादी के बाद की पहली होली है। फोटोज शेयर करते हुए कटरीना लिखती हैं, 'हैप्पी होली। इन तस्वीरों में कटरीना, विक्की, उनके पिता श्याम कौशल, मां वीना कौशल और भाई सनी चेहरे पर गुलाल लगाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। 
 

10 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए जया बच्चन के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेता अभिनेत्री को रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा देओल 
ईशा देओल ने अपनी बेटियों और पति भरत के साथ होली मनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में उनकी दोनों बेटियां ईशा को गुलाल लगाती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में ईशा और भरत एख-दूसरे पर पिचकारी से पानी डालते नजर आ रहे हैं। ईशा लिखती हैं, 'हैप्पी होली'।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें