एक्ट्रेस हिना खान के पिता का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दुख की बात ये है कि पिता के निधन के वक्त हिना खान उनके करीब नहीं थीं। वो शूटिंग के चलते कश्मीर गई हुई थीं। फिलहाल, एक्ट्रेस मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
हिना खान अपने पिता के साथ
- फोटो : Instagram
बता दें कि हिना अपने पापा से बेहद करीब थीं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थी। टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक ट्रडिशनल कश्मीरी परिवार से हैं। शुरुआत में उनका एक्टर बनना किसी को भी पसंद नहीं आया था।
विज्ञापन
3 of 5
माता-पिता के साथ हिना खान
- फोटो : Instagram
एक बार हिना खान ने बताया था कि उनके एक्टर बनने की बात सुनकर उनके पिता सन्न रह गए थे और उनकी मां के रिश्तेदारों ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था। हिना ने टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाकर फेम हासिल किया था। हिना अपने मां-बाप को बिना बताए मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं। उस वक़्त वो महज 20 साल की थी। प्रोडक्शन के लोगों ने घर ढूंढने में उसकी मदद की थी। ये बात अपने पापा को यह बताने में हिना को हफ्ते लग गए थे।
4 of 5
हिना खान अपने पिता के साथ
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों हिना और उनके पापा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में हिना खान अपने पापा से बात करती हुई दिखाई दे रही थी। उनके पापा हिना को बता रहे थे कि उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड बंद कर दिए गए हैं। हिना के बढ़ते खर्चो से परेशान उनके पापा ने जब ये कदम उठाया तो एक्ट्रेस शॉक्ड रह गई थी। वो वीडियो में कहती हुई नज़र आ रही थी कि मेरे पास कोई डेबिट और क्रेडिट कार्ड नहीं हैं आपने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। जवाब में हिना के पापा ने उन्हें जवाब दिया था कि उन्होंने कार्ड बंद कर दिए हैं क्योंकि लॉकडाउन के वक्त उन्हें पैसे बचाने चाहिए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हिना खान ने टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से डेब्यू किया था और इस शो में वो अक्षरा के किरदार में नजर आई थीं। अक्षरा के किरदार में दर्शकों ने हिना खान को काफी पसंद किया था। इसके बाद हिना खान 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था।