फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himanshi Khurana: शूटिंग के दौरान बिगड़ी हिमांशी की तबीयत, बुखार और नाक से खून आने के बाद अस्पताल में भर्ती

Mon, 26 Dec 2022 10:56 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'फत्तो दे यार बड़े ने' के लिए शूटिंग कर रही थी। इस दौरान उनकी नाक से खून आने लगा और तेज बुखार हो गया, जिसके बाद उन्हें रोमानिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेत्री रोमानिया में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में शूटिंग कर रही थीं,  जिस वजह से उन्हें तेज बुखार हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
हिमांशी खुराना - फोटो : Social media
हिमांशी खुराना अपनी फिल्म 'फत्तो दे यार बड़े ने' के एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें उन्हें बारिश के नीचे सीन देना था। रोमानिया में काफी ठंडा मौसम हैं और ऐसे में वह बीमार हो गईं और उन्हें तेज बुखार हो गया। बुखार के बाद उनकी नाक से भी खून आने लगा। इसके बाद भी हिमांशी ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन

3 of 4
हिमांशी खुराना - फोटो : Social media
हिमांशी खुराना कुछ समय पहले ही एक चैट शो में पहुंची थीं, जहां अभिनेत्री ने बताया था बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा था, 'जब मैं बिग बॉस में गई, तो सभी ने सोचा कि यह जीवन बदलने वाला है, लेकिन यह सच नहीं था। वहां की नेगेटिविटी के कारण मैं डिप्रेशन में चली गई। इससे बाहर आने के लिए मुझे दो साल लग गए। 

Indian Idol 13: फिनाले से पहले इस सिंगर ने छोड़ दिया 'इंडियन आइडल 13', वजह आपको भी कर देगी हैरान
विज्ञापन

4 of 4
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
हिमांशी खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में नजर आती हैं। अभिनेत्री बेहतरीन सिंगर भी हैं। वहीं, वह 'जीत जाएंगे जहां', 'साड्डा हक', 'लेदर लाइफ', 'अफसर' कई फिल्मों में नजर आई हैं। अब जल्द ही वह 'फत्तो दे यार बड़े ने' में दिखाई देंगी।

Dheeraj Dhoopar Baby Photo: धीरज धूपर ने पहली बार साझा की बेटे की तस्वीर, सेंटा के लुक में दिखे बेहद क्यूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें