फिल्मों में बोल्ड सीन हों या एक्शन सीन स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुरूप सितारों को करने पड़ते हैं। कई बार कुछ सितारे कुछ दृश्यों को फिल्माते वक्त असहज महसूस करते हैं। ऐसे में को-स्टार्स का सपोर्ट बेहद कारगार साबित होता है। एक बार ऐसा ही कुछ हुआ था दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के साथ। फिल्म 'नमक हलाल' का फेसम गाना 'आज रपट जाए' तो खूब हिट हुआ। आज भी यह खूब सुना जाता है। मगर, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को करने के बाद स्मिता पाटिल रात भर रोती रही थीं। तब अमिताभ बच्चन ने उन्हें समझाया। आखिर क्या थी स्मिता के रोने की वजह आइए जानते हैं...