फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: फ्लॉप होने के बाद भी इन फिल्मों को मिली अच्छी रेटिंग, लिस्ट मे शाहरुख-सलमान की मूवीज भी शामिल

Wed, 23 Aug 2023 12:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
सनी देओल अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिख रही है। यह फिल्म महज 10 दिनों में ही 375 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। फिल्म को टिकट खिड़की पर ही भले ही सफलता मिली हो लेकिन आईएमडीबी पर इसे 6.7 रेटिंग ही मिली है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आईएमडीबी पर तो अच्छी रेटिंग मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्में कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई हैं।
Rakhi Sawant: आदिल के बाद राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उड़ाई पूर्व पति की धज्जियां, लगाए कई संगीन आरोप
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
‘जाने भी दो यारो’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाने भी दो यारो
नसरुद्दीन शाह स्टारर  जाने भी दो यारों को आज बेस्ट कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार किया जाता है, लेकिन यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। हालांकि, आईएमडीबी पर इस 8.3 रेटिंग मिली है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म: स्वदेस - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
स्वदेस
शाहरुख खान की बेहतरीन फिल्मों में स्वदेस का नाम भी शामिल किया जाता है। दमदार कहानी और शानदार अभिनय के बावजूद बिजनेस के मामले में यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन आईएमडीबी पर फिल्म को 8.2 रेटिंग मिली है।

4 of 6
तुम्बाड - फोटो : सोशल मीडिया
तुम्बाड
तुम्बाड देश की सबसे हॉरर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में नाकाम साबित हुई थी। हालांकिस रेटिंग के मामले में यह बहुत सी बड़े बजट की फिल्मों से कहीं आगे है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को रेटिंग मिली है।
विज्ञापन

5 of 6
अंदाज अपना अपना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अंदाज अपना अपना
सलमान खान और आमिर खान अभिनीत इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। फिल्म में दोनों की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई थी। मौजूदा समय में इस फिल्म को कल्ट क्लासिक मूवी की श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि अंदाज अपना अपना बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन आईएमडीबी पर फिल्म को 8.0 रेटिंग हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुलाल - फोटो : सोशल मीडिया
गुलाल
इस लिस्ट में गुलाल का नाम भी शामिल है। अभिनय और कहानी के लिहाज से यह एक शानदार फिल्म है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर सकी थी। हालांकि, आईएमडीबी पर फिल्म को अच्छी रेटिंग प्राप्त है। फिल्म को आठ रेटिंग मिली है।
Kangana Ranaut: करण जौहर के बयान से 'खौफ' में कंगना रणौत, अभिनेत्री को याद आया मणिकर्णिका के समय का किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें