फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: गदर 2 से पहले भी सनी देओल ने खूब छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के, लोगों को जमकर पसंद आई तारा की अदाकारी

Tue, 22 Aug 2023 10:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जबरदस्त कमाई कर रही है। यह फिल्म महज 12 दिनों में 400 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। इस फिल्म में सनी देओल पाकिस्तान जाकर अपने बेटे को छुड़ाते हुए नजर आते हैं। इससे पहले भी सनी कई फिल्मों में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए नजर आ चुके हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
Dream Girl 2: एडवांस बुकिंग में 'ड्रीम गर्ल 2' की धीमी शुरुआत, पहले दिन के लिए बिके कुल इतने टिकट
विज्ञापन

2 of 5
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर
साल 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल सेना के जवान की भूमिका में थे। फिल्म में उन्हें पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए देखा गया था। लोगों को बॉर्डर में सनी देओल की अदाकारी खूब पसंद आई थी।
विज्ञापन

3 of 5
गदर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गदर
फिल्म गदर सनी देओल के करियर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। साल 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था जो पाकिस्तान में जाकर अपनी पत्नी सकीना के लिए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आता है।

4 of 5
फिल्म मां तुझे सलाम - फोटो : Twitter
मां तुझे सलाम
इस लिस्ट में सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम का नाम भी शामिल है। यह फिल्म भी देशभक्ति पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल पाकिस्तान के पर भारी पड़ते नजर आए थे। फिल्म का डायलॉग दूध मांगोगे तो खीर देंगे कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे काफी ज्यादा हिट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द हीरो - फोटो : सोशल मीडिया
द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई
द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई मैं भी सनी देओल दुश्मनों के लड़ते हुए नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म में प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। फिल्म की कहानी के साथ इसक गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे।
Yaatris: रघुवीर यादव की फिल्म 'यात्रीस' का पोस्टर लॉन्च, हृषिकेश मुखर्जी के दौर के सिनेमा की याद दिलाएगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें