फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: साउथ vs हिंदी पर विवाद जारी, अब दंगल को पछाड़ेगी केजीएफ 2, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 29 Apr 2022 08:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मनोरंजन जगत की खबरें - फोटो : social media
दक्षिण भारत की फिल्मों की हिंदी में पट्टी जबरदस्त कमाई के बाद से ही बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। हाल ही में किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच हुई ट्विटर वॉर के बाद हिंदी भाषा पर विवाद जारी है और इसपर कई सेलेब्रिटीज से लेकर नेताओं तक के बयान सामने आ चुके हैं। इस बीच एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नवाज बॉलीवुड के लोगों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Nawazuddin: हिंदी भाषा पर छिड़े विवाद के बीच वायरल हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो, बॉलीवुड को लेकर किए ये बड़े खुलासे

 
विज्ञापन

2 of 10
kgf chapter 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब दंगल को पछाड़ेगी केजीएफ 2
रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को अभिनेता यश, श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के थोड़ा और करीब आ गई है। फिल्म के निर्माताओं और वितरकों को अब पूरा भरोसा हो चला है कि ये फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 15: ‘केजीएफ 2’ हिंदी 400 करोड़ से बस इतनी दूर, ‘दंगल’ जीतने के भी करीब


 
विज्ञापन

3 of 10
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी विवाद में बॉलीवुड अभिनेताओं की राय
हिंदी भाषी राज्यों में साउथ फिल्मों की सफलता ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब कोरोना महामारी के बाद रणवीर सिंह की '83' ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइस' के सामने घुटने टेक दिए थे। हालांकि कोई भी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं कर रहा था। लेकिन जैसे ही कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड पर बयान दिया है, वैसे ही बॉलीवुड के कई अभिनेता इसके विरोध में खड़े हो गए। आज हम आपको इस रिपोर्ट में यह बताने जा रहे हैं कि बॉलीवुड बनाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री में किस अभिनेता ने किस इंडस्ट्री का सपोर्ट किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bollywood vs South Cinema: हिंदी सिनेमा के अभिनेताओं ने ही कर डाली बॉलीवुड की किरकिरी, जानें किसने क्या कहा?

 

4 of 10
धोखेबाज गाना - फोटो : सोशल मीडिया
धोखेबाज का गाना हुआ रिलीज
बॉलीवुड स्टार विवेक ओबरॉय और त्रिधा चौधरी का गाना 'धोखेबाज' रिलीज हो गया है। धोखेबाज में त्रिधा ने अपनी झलक दिखाकर फैंस की बेसब्री को बढ़ा दिया है। धोखेबाज का लेखन और इसकी रचना जानी ने की है तो वहीं इस गाने को अफसाना ने गाया है। विवेक और त्रिधा इस वीडियो में बहुत ही आकर्षक अंदाज में दिख रहे हैं। विवेक और त्रिधा दोनों ने ही पहली बार एक साथ काम किया है। इस गाने में प्यार और धोखे की कहानी दिखाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Dhokebaaz Song Out: विवेक ओबरॉय का नया गाना 'धोखाबाज' हुआ रिलीज, त्रिधा चौधरी के साथ कमाल की है केमिस्ट्री

 
विज्ञापन

5 of 10
विजय बाबू - फोटो : social media
विजय बाबू ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
मलयालम फिल्मों के निर्माता और अभिनेता विजय बाबू ने अपने खिलाफ दायर यौन शोषण मामले में अब अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश थी। अभिनेता के वकील एस राजीव के माध्यम से याचिका दायर की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Rape Case: विजय बाबू ने अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कहा- 'मुझे ब्लैकमेल करने के लगाए झूठे आरोप'
विज्ञापन

6 of 10
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया
धाकड़ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी फिल्म 'धाकड़' के साथ जल्दी ही बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं। फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था जो फैंस को काफी पसंद आया था। जैसा कि फिल्म का नाम हैं...टीजर में भी कंगना भी वैसे ही धाकड़ अंदाज में नजर आईं थीं और अब धाकड़ का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें कंगना जबरदस्त एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। रजनीश राजी घई के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कंगना एक स्पाई एजेंट का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम अग्नि है। ट्रेलर में कंगना के कई अलग-अलग रूप देखने को मिले हैं और वह धमाकेदार एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। आपको भी ये ट्रेलर काफी पसंद आने वाला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Dhaakad Trailer Out: रिलीज हुआ धाकड़ का धमाकेदार ट्रेलर, अग्नि बन दुश्मनों पर बरसीं कंगना रणौत
विज्ञापन

7 of 10
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हीरोपंती का रिव्यू
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री तारा सुतारिया, फिल्म 'हीरोपंती 2' में दूसरी बार एक साथ नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2014 में आई 'हीरोपंती' का सीक्वल है, जिससे टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब इसका पार्ट 2 दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के अभिनय, फिल्म की कहानी, म्यूजिक आदि पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। यदि आप भी यह फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यह रिव्यू जरूर पढ़ना चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Heropanti 2 Twitter Review: फिल्म देख चकराया फैंस का सिर, दर्शक बोले - 'कृपया कुछ टाइम निकालकर एक्टिंग सीखें'

8 of 10
dehati disco - फोटो : सोशल मीडिया
देहाती डिस्को का ट्रेलर
भारतीय सिनेमा में डांस हमेशा ही खास हिस्सा रहा है। अब तक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जो डांस पर आधारित हैं और इन फिल्मों में इंडस्ट्री के मशहूर डांसर बतौर एक्टर नजर आए हैं। वहीं, अब 'इंटरनेशनल डांस डे' के मौके पर मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की अपकमिंग फिल्म 'देहाती डिस्को' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें गणेश आचार्य शानदार डांस के साथ दमदार एक्टिंग भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Dehati Disco Trailer: गणेश आचार्य की ‘देहाती डिस्को’ का ट्रेलर आया सामने, डांस के साथ एक्टिंग ने भी जीता दिल

9 of 10
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया
'शाबाश मिट्ठू' की रिलीज डेट
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर 'शाबाश मिट्ठू' की रिलीज डेट सामने आ गई है। शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बताया कि यह जुलाई महीने में रिलीज होने वाली है। बता दें कि शाबाश मिट्ठू में भारतीय क्रिकेटर मिताली राज के करियर के बारे में बताया जाएगा। बड़े पर्दे पर सबको बताया जाएगा कि वह कैसे एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में अपने करियर में सफलता के शिखर तक जा पहुंची हैं। गौरतलब है कि मिताली राज का करियर 23 साल का रहा है, उन्होंने वनडे में लगातार सात बार 50 रन्स बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही मिताली राज ने 4 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Shabaash Mithu: एम एस धोनी के बाद अब बड़े पर्दे पर आएगी मिताली राज की बायोपिक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू'
विज्ञापन

10 of 10
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने साउथ इंडस्ट्री को लेकर कही बड़ी बात
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्म रनवे 34 से ज्यादा हिंदी भाषा पर किए गए अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। अजय और किच्चा सुदीप के बीच हुई ट्विटर वॉर पर आम लोगों से लेकर फेमस हस्तियों तक ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस बीच अजय देवगन का एक और बयान सामने आया है जिसकी चर्चा शुरू हो चुकी है। रनवे 34 की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर बड़ी बात कही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Ajay Devgn: साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर अजय देवगन ने फिर दिया बड़ा बयान, इस बार मेकर्स को लेकर कही ये बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें