फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heropanti 2 Box Office Collection Day 2: ‘केजीएफ 2’ के आगे टाइगर श्रॉफ ने टेक दिए घुटने, 25 फीसदी गिरा कलेक्शन

Sun, 01 May 2022 07:38 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र होता दिख रहा है, उसके चलते इसके हीरो टाइगर श्रॉफ का करियर खतरे में पड़ सकता है। टाइगर के पास ले देकर इन दिनों एक ही फिल्म ‘गणपत’ है। 
विज्ञापन
1 of 5
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र होता दिख रहा है, उसके चलते इसके हीरो टाइगर श्रॉफ का करियर खतरे में पड़ सकता है। टाइगर के पास ले देकर इन दिनों एक ही फिल्म ‘गणपत’ है। उनकी हाल ही में घोषित हुई निर्माता वाशू भगनानी की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां 2’ को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बननी है। इस बीच फिल्म ‘हीरोपंती 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे दिन ही घुटने टेक दिए हैं। फिल्म का कलेक्शन शनिवार को अपनी शुक्रवार की कमाई से करीब 25 फीसदी कम रहा है। फिल्म का हाल ये है कि इसे देखने वाले हॉल से निकलते ही दूसरों को अगले शो में ना जाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 17: तीसरे शनिवार को केजीएफ 2 हिंदी ने फिर ली अंगड़ाई, कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

2 of 5
हीरोपंती 2 - फोटो : insta
साजिद नाडियाडवाला को झटका
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ग्रहदशा इन दिनों ठीक नहीं दिखरही है। पिछले पांच साल से वह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की राह तक रहे हैं लेकिन फिल्म ‘बागी 2’ जैसी कमाई उनकी फिल्मों से उसके बाद से ही बंद है। इस दौरान साजिद की ‘हाउसफुल 3’ और ‘हाउसफुल 4’ ने औसत कमाई की। ‘83’, ‘तड़प’ और अब ‘हीरोपंती 2’ जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं। आगे भी उनकी कंपनी की स्लेट में कोई दमदार फिल्म नजर नहीं आ रही है। वह टाइगर श्रॉफ के साथ ही ‘बागी 4’ बनाने की योजना बनाए बैठे हैं। ‘सत्यनारायण की कथा’ को लकर भी दर्शकों में खास उत्साह नहीं है और लाइमलाइट से बाहर हो चुके हीरो वरुण धवन की जान्हवी कपूर के साथ घोषित साजिद की फिल्म ‘बवाल’ की घोषणा भी खास हलचल दर्शकों के बीच नहीं मचा पाई।

 
विज्ञापन

3 of 5
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
‘हीरोपंती 2’ का दूसरा दिन
फिल्म ‘हीरोपंती 2’ निर्माता साजिद नाडियाडवाला की सुपर फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है। औसत कामयाब फिल्म रही ‘छिछोरे’ के बाद साजिद की कंपनी दो सुपर फ्लॉप फिल्में ‘तड़प’ और ‘बच्चन पांडे’ दे चुकी है और फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का जो हाल होता दिख रहा है, उससे ये तय है कि ये फिल्म भी फ्लॉप घोषित बस होने ही वाली है। फिल्म ने पहले दिन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सात करोड़ का जो कलेक्शन किया था, वह अंतिम आंकड़े आने के बाद 6.70 करोड़ रुपये पर बंद हुआ। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 25 फीसदी के करीब गिर गया और शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने दूसरे दिन करीब 5.50 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।

Heropanti 2 Review: टाइगर श्रॉफ के टूटते तिलिस्म की कहानी, ‘बच्चन पांडे’ के बाद साजिद की एक और खराब फिल्म

4 of 5
रनवे 34 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘रनवे 34’ ने भी कमाए पांच करोड़
उधर, अजय देवगन ने फिल्म ‘रनवे 34’ काफी किफायत से बनाई है और फिल्म के प्रचार व प्रसार पर भी खास खर्च नहीं किया है। फिल्म का मेकिंग बजट करीब 60 करोड़ रुपये और मार्केटिंग व रिलीज बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कुल 80 करोड़ की लागत से रिलीज हुई इस फिल्म ने आधे से ज्यादा रकम फिल्म के सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स से निकाल ली है। फिल्म की रिलीज के चार हफ्ते बाद फिल्म प्राइम वीडियो ओटीटी रिलीज हो जाएगी। शनिवार को फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब पांच करोड़ रुपये की कमाई की और अब इसकी दो दिन की कुल नेट कमाई करीब 8.50 करोड़ रुपये हो गई है।

Runway 34 Box Office Collection Day 2: सबसे कम ओपनिंग का 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, दूसरे दिन थोड़ा सुधरे हालात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘केजीएफ चैप्टर 2’ रही आगे
इस बीच, फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 692 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पर पूरा किया। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी का कलेक्शन 16वें दिन तक 353.06 करोड़ रुपये हो चुका था। अब फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को भी बीते दिन से बेहतर कारोबार किया है। फिल्म ने शनिवार को ऐसी अंगड़ाई ली कि इसके आगे हिंदी की दोनों नई रिलीज फिल्मों ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ की कमाई फीकी पड़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें