भारतीय फिल्मों का लोगों की जिंदगी में अहम योगदान है। लोग अपने फेवरेट स्टार्स से जुड़ी लगभग हर बात जानना चाहते हैं। भारतीय सिनेमा को 100 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। इस बीच कई स्टार्स आए और गए कई फिल्मों ने रिकॉड बनाए तो कई बुरी तरह फ्लॉप भी हुई। अब आप सोच रहे होंगे कि बॉलीवुड से जुड़ा ऐसा कौन सा किस्सा है जिससे आप अभी तक बेखबर हैं तो आइए हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
राज कपूर
- फोटो : SELF
क्या आप जानते हैं राज कपूर अंधविश्वासी थे और फिल्म 'सत्यम शिवन सुंदरम' की रिलीज से पहले उन्होंने मांसाहारी भोजन खाने के साथ-साथ पीने से भी परहेज कर लिया था ताकि फिल्म सफल हो।
विज्ञापन
3 of 8
श्रीदेवी
13 साल की उम्र में श्रीदेवी मां की भूमिका निभाने वाली पहली अभिनेत्री थी। फिल्म ‘मुंदरु मुडिचू’ में श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था।
4 of 8
jab pyar kiya to darna kya
ये बात तो आपको पता ही होगी कि मुगल-ए-आजम को बनने में 18 साल का वक्त लगा था। लेकिन क्या आप जानते हैं जब यह फिल्म शूट हो रही थी तब फिल्म का हर एक सीन तीन भाषाओं में शूट हुआ था। फिल्म को हिन्दी, तमिल और इंग्लिश में शूट किया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
कहो न प्यार है
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाली है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 92 अवार्ड मिले हों। यह फिल्म 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था।
विज्ञापन
6 of 8
लगान
आमिर खान की फिल्म 'लगान' में सबसे ज्यादा ब्रिटिश अभिनेताओं ने भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड के इतिहास में अब तक ऐसी फिल्म नहीं बनी जिसमें एक साथ इतने ब्रिटिश अभिनेताओं को कास्ट किया गया हो।
विज्ञापन
7 of 8
देवानंद
- फोटो : indianfilmsinfo
क्या आप जानते हैं देवानंद साहब अपनी फिल्मों के टाइटल न्यूज पेपर की हेडलाइंस से लिया करते थे। वो ऐसा इसलिए करते थे ताकि लोग फिल्म से जुड़ाव महसूस कर पाएं।