इन दिनों ओटीटी प्लेफॉर्म्स की बल्ले बल्ले हो गई है। इनपर मौजूद वेब सीरीज और फिल्मों को लोग घर बैठे ही देख लेते हैं ऐसे में इनका क्रेज भी काफी बढ़ा है। अब फिल्मों से ज्यादा दर्शक वेब सीरीज के कंटेंट को पसंद करने लगे हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार, जी5, ऑल्ट बालाजी समेत कई ओटीटी हैं जो दर्शकों के बीच कंटेंट परोसते हैं। कामुक और बोल्ड सीन से भरे वेब सीरीज की वैसे तो ओटीटी पर कोई कमी नहीं है, लेकिन इनमें से कुछ सीरीज ऐसी भी है जिनमें अश्लीलता की सभी हदें पार हो गई हैं। इसी तरह के एडल्ट वीडियोज बनाने के मामले में राज कुंद्रा जेल में हैं। आज हम आपको ऐसी ही 10 वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं...
ट्रिपल एक्स (XXX) ऑल्ट बालाजी
एकता कपूर की इस बेहद बोल्ड वेब सीरीज की कहानी सेक्स, महिलाएं और कंट्रोवर्सी के इर्दगिर्द ही घूमती है। ट्रिपल एक्स में शांतनु माहेश्वरी, रित्विक धंजानी, अंकित गेरा ने पहली बार इतने बोल्ड सीन्स किए हैं।