फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा पर्दा: बॉलीवुड फिल्में ठुकरा चुके हैं टीवी के ये सितारे, एक ने तो करण जौहर की फिल्म को कहा था ना

Tue, 31 Aug 2021 10:02 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोहित रैना, दृष्टि धामी, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में कदम रखने वाले लगभग सभी सितारे बड़े पर्दे पर खुद को एक्टिंग करते देखना चाहते हैं। कई बार कुछ सितारे अपने करियर की शुरुआत पहले छोटे पर्दे से करते हैं उसके बाद वो बड़े पर्दे का रुख करते हैं और वहा सफलता पाते हैं। हालांकि अक्सर छोटे पर्दे के इन सितारों को देखकर लगता है कि सभी बॉलीवुड में नाम कमाने की इच्छा रखते होंगे। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं।

ये सितारे ठुकरा चुके हैं फिल्मों के ऑफर

दरअसल टीवी के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्हें छोटे पर्दे पर काम करना अच्छा लगता है। साथ ही कई टीवी सितारों ने फिल्मों में काम भी किया लेकिन फिर उन्हें टीवी पर बने रहना ही ज्यादा सही लगा। इतना ही नहीं बहुत से सितारे ऐसे हैं जो फिल्मों के ऑफर तक ठुकरा चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही टीवी के सितारों के बारे में जिन्होंने फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए।
विज्ञापन

2 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कॉमेडी से घर घर में पहचान बनाई है और आज वो बहुत बड़े सितारे बन चुके हैं। हालांकि कपिल का भी सपना था कि उन्हें फिल्मों में काम मिले। उन्होंने फिल्म 'किस किस को प्यार करुं' से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया लेकिन फिल्म को खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद कपिल को फिल्म 'बैंक चोर' भी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया। शायद कपिल को समझ आ गया है कि लोग उनके शो को ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया
मोहित रैना

टीवी के हैंडसम हंक मोहित रैना भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'गुड न्यूज' में गेस्ट अपीयरेंस दिया था और फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक छोटे लेकिन अहम रोल में नजर आए थे। मोहित को फिल्म 'क्रिएचर 3डी' में लीड रोल ऑफर किया गया था लेकिन सीरियल में महादेव का किरदार निभाने के बाद से उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया।

4 of 7
दृष्टि धामी - फोटो : सोशल मीडिया
धृष्टि धामी

टीवी की चुलबुली अदाकारा धृष्टि 'गीत हुई सबसे पराई', 'एक था राजा एक थी रानी' और 'दिल मिल गए' जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। धृष्टि को अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 2' में एक रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने वो रोल करने से इनकार कर दिया था। धृष्टि का कहना था कि वो अपने शो को लेकर खुश हैं।
विज्ञापन

5 of 7
करण टैकर - फोटो : सोशल मीडिया
करण टैकर

टीवी के एक और हैंडसम हंक करण टैकर भी फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं। करण ने टीवी के कई हिट शो में काम किया है। उन्हें करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से इनकार कर दिया था। करण को वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या सखूजा

'सास बिना ससुराल' जैसे टीवी शो का हिस्सा रह चुकी ऐश्वर्या सखूजा ने फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि उन्हें इस फिल्म में काम नहीं मिला। इसके बाद ऐश्वर्या ने तय किया कि वो फिल्मों की ओर नहीं जाएंगी और टेलीविजन में ही काम करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीर शेख

छोटे पर्दे पर अर्जुन का किरदार निभाने वाले शाहीर शेख ने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। हालांकि उनका मानना है कि एक शो में काम करना बड़े पर्दे पर किसी छोटे रोल निभाने से ज्यादा सही है। शाहीर शेख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कई फिल्मों में रोल ऑफर हुए थे लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें