बॉलीवुड में अगर किसी को विलन के रूप में सबसे अधिक याद किया जाता है तो वो हैं प्राण साहब। एक दौर ऐसा था कि प्राण साहब के नाम से ही लोग कांप जाते थे। जब भी वो शूटिंग करते थे तो लोगों के मन में उनकी वही विलन वाली छवि रहती थी, जिसकी वजह से लोग उनसे दूरी बनाकर रखते थे। प्राण साहब अपने हर किरदार को पर्दे पर इस तरह से उतारते थे मानों वो किरदार सच में उनका ही हो। उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां भी उनके नाम से कापती थीं।
हेमा मालिनी को लगता था प्राण साहब से डर
हेमा मालिनी ने प्राण साहब के साथ कई फिल्मों में काम किया। हालांकि हेमा मालिनी खुद भी एक मशहूर अभिनेत्री थीं, लेकिन अपनी शूटिंग के दौरान जब भी प्राण साहब उनकी तरफ देखते थे तो वो सहम जाती थीं। प्राण साहब के अंदाज से ही हेमा मालिनी डर जाती थीं और इस बात का खुलासा खुद बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने एक खास बातचीत के दौरान किया था।