फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी ओटीटी सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के प्रीमियर की तारीख पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। वहीं अब इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की स्ट्रीमिंग की तारीख से पर्दा उठ चुका है। दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित एक ड्रोन लाइट शो कार्यक्रम में बहुप्रतीक्षित शो की रिलीज की तारीख की घोषणा की गई।