फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: 'वह लापरवाह हैं, लेकिन काम को लेकर पाबंद हैं', 'फरीदन' ने किया भाईजान की खूबियों का बखान

Fri, 03 May 2024 11:18 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी सीरीज 'हीरामंडी- द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सोनाक्षी 'फरीदन' का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की खुलकर तारीफ की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान-स्टारर दबंग के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की। हाल ही में, एक साक्षात्कार में सोनाक्षी ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि दर्शकों से जुड़ने के लिए उन्हें एक रास्ता मिल गया है। सोनाक्षी ने सलमान के साथ कई फिल्मों में काम किया है और उन्होंने कहा कि जहां सलमान काम में काफी बेफिक्र हैं। वहीं, वह काम को लेकर काफी सीरियस हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में सोनाक्षी ने सलमान जैसे सितारों की लोकप्रियता के बारे में बात की और कहा, “मुझे लगता है कि यह उनके दर्शकों के साथ एक जुड़ाव है आपके जो लोकप्रियता मिलती है, वह काफी संघर्ष करने के साथ आता है। मुझे लगता है कि यही वह चीज है, जो मेरे दर्शक मेरे बारे में पसंद करते हैं और यही मेरी ताकत है और मैं बस उसी पर काम करने जा रही हूं। यही सलमान ने भी इतने सालों से किया है, यही वजह है कि लोग उनसे प्यार करते हैं।''

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, “वह बहुत लापरवाह हैं, लेकिन वह काम को लेकर बहुत पाबंद भी हैं। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे समझाऊं क्योंकि मैंने उन्हें देखा है और ऐसा लगता है कि उन्हें छोटी-छोटी बातों की परवाह नहीं है।" सोनाक्षी ने कहा कि सलमान, जो महसूस करते हैं वही करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि वह चाहे तो साइकिल से काम पर जाएंगे, जिस समय उन्हें सुविधाजनक लगेगा उस समय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि संजय लीला भंसाली की मल्टीस्टारर सीरीज 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन समेत कई मशहूर सितारों ने अपनी अदायगी का जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। 

Good bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' में तीन अलग-अलग लुक में धमाल मचाने को तैयार अजित, ऐसे होंगे अभिनेता के किरदार!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें