फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Case: जेजे अस्पताल में आरोपी अनुज थापन का हुआ पोस्टमॉर्टम, वीडियोग्राफी की मदद से सामने आया सच!

Fri, 03 May 2024 11:08 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मामले से जुड़े एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली है। 2 मई को दक्षिण मुंबई के जेजे अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम से जुड़ी जानकारी दी है।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है। हाल ही में मामले से जुड़े एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली है। 2 मई को दक्षिण मुंबई के जेजे अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम से जुड़ी जानकारी दी है, जिसमें ये बताया गया है कि फोरेंसिक डॉक्टरों की उपस्थिति में और दस्तावेज के उद्देश्यों से इसकी वीडियोग्राफी भी की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अधिकारी ने बताया कि शाम सवा चार बजे से करीब सवा पांच बजे तक चली प्रक्रिया के बाद शव को मुर्दाघर में रखा गया था। हालांकि, शव परीक्षण को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, पोस्टमार्टम में देरी के लिए कानूनी और पुलिस प्रोटोकॉल के मुद्दों को जिम्मेदार ठहराया गया है। पहले पहले इसे दोपहर डेढ़ बजे के लिए निर्धारित किया गया था। मगर कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शव की जांच शुरू करने से पहले डॉक्टरों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से एक पत्र की आवश्यकता थी। इस कारण पोस्टमॉर्टम में काफी देरी हुई और फिर सवा चार बजे से पोस्टमार्टम शुरू किया गया। इसके अलावा आरोपी अनुज थापन के रिश्तेदारों के ट्रेन से शाम को मुंबई पहुंचने की भी उम्मीद थी।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुज के भाई अभिषेक थापन ने पुलिस पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि अनुज की आत्महत्या से मौत नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई है। पुलिस अनुज को 6-7 दिन पहले संगरूर से ले गई थी। आज फोन आया कि उसने आत्महत्या कर ली। वह ऐसा नही था, जो आत्महत्या करे। हमें न्याय चाहिए पुलिस ने उसकी हत्या की है। वही अनुज के गांव के सरपंच मनोज गोदारा ने कहा कि हमें मामला पहले से ही संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसी बीच सलमान खान बुधवार आधी रात को अपने बॉडीगार्ड शेरा और पुलिस की टाइट सिक्योरिटी के बीच लंदन से मुंबई वापस लौट आए हैं। सुपरस्टार को टाइट सिक्योरिटी के बीच सांताक्रूज के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह पैपराजी को नजरअंदाज करते हुए बुलेटप्रूफ कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए थे।   

Sonakshi Sinha: 'वह लापरवाह हैं, लेकिन काम को लेकर पाबंद हैं', 'फरीदन' ने किया भाईजान की खूबियों का बखान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें