पद्मावती ट्रेलर
- फोटो : SELF
पद्मावती
पद्मावती को भंसाली की अब तक की सबसे विवादास्पद फिल्म कहा जा सकता है। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म तथ्यों में हेरफेर करने और राजपूतों की भावनाओं को आहत करने के लिए सुर्खियों में रही। रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित इस फिल्म को रिलीज होने से पहले कुछ बड़े विरोधों का सामना करना पड़ा था। विरोध इतना जबरदस्त था कि करणी सेना ने जयपुर के जयगढ़ किले में लगे फिल्म के सेट को तबाह कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने भंसाली को थप्पड़ तक जड़ दिया था।