हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा (Rekha Birthday) का 10 अक्तूबर को जन्मदिन है। रेखा के जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होता है। रेखा की खूबसूरती आज भी लाखों करोड़ों दिलों को अपना दीवाना बना देती है। रेखा को देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल उठता है कि उम्र के इस पड़ाव में भी कोई इतना खूबूसरत और जवां कैसे हो सकता है। चाहे कोई भी फंक्शन हो, रेखा हमेशा टाइम से पहुंचती हैं, वे समय की बहुत पाबंद हैं। रेखा ने चार दशक तक कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। इन दिनों वह बिग बॉस में अपनी आवाज दे रही हैं।
रहस्यों से भरा रहा है रेखा का जीवन
रेखा का जीवन रहस्यों से भरा हुआ है जैसे वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं, अमिताभ बच्चन संग उनका रिश्ता कैसे खत्म हुआ? इसके अलावा सबसे ज्यादा सवाल उठते हैं उनकी सेक्रेटरी फरजाना को लेकर।