गोविंदा
- फोटो : Instagram
90 के दशक के सुपरस्टार थे गोविंदा
90 के दशक में गोविंदा इतने बड़ स्टार बन गए कि उनके पास एक समय पर 70 फिल्में थीं। डेट्स न होने की वजह से उन्हें कई फिल्में छोड़नी पड़ीं। 'हीरो नंबर वन', 'हसीना मान जाएगी', 'दीवाना मस्ताना', 'कुली नंबर वन', 'साजन चले ससुराल', 'हद कर दी आपने', 'शोला और शबनम'..., गोविंदा 90 के दौर की हिट मशीन थे। अपने करियर में गोविंदा ने करीब 165 फिल्मों में काम किया। 11 बार उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड का नॉमिनेशन मिला।