बॉलीवुड में 'ही मैन' के तौर पर जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र का आज 83वां जन्मदिन है। धर्मेंद्र ने 70-80 के दशकों के बीच ऐसी फिल्मों में अभिनय किया जिनकी वजह से उनकी छवि लोगों में एक्शन हीरो वाली बन गई। कई फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाईं। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की पर कामयाबी मिली मीनाकुमारी के साथ आई फिल्म 'फूल और पत्थर से'।