फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की मां के बर्थडे पार्टी में पहुंची मलाइका, गर्लफ्रेंड संग अरबाज को देख ऐसा था रिएक्शन

Sat, 08 Dec 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान ने शुक्रवार शाम को मां सलमा खान का 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सलमान खान सहित अरबाज खान, सोहेल खान, दूसरी मां हेलन और खान परिवार की पूर्व बहू मलाइका अरोड़ा नजर आईं। सलमा खान के जन्मदिन की पार्टी उनकी बेटी अर्पिता खान के घर रखी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
पूरे परिवार ने सलमा के जन्मदिन को बड़े की शानदार तरीके के मनाया है। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल भी हो रही हैं। बता दें कि कि बीते दिनों सलमान खान ने अपने टीवी शो 'दस का दम' में मां सलमा को लेकर बेहद खास खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 17 साल की उम्र तक वह अपनी मां की गोद में ही सोते थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
salma khan - फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग माल्टा में चल रही थी। इस दौरान शूटिंग से समय निकालकर वह अपनी मां के साथ कुछ पल बीतने के लिए उनसे मिलने पहुंच गए। उस समय उनकी मां भी माल्टा में ही मौजूद थीं। इसके अलावा सलमा खान की जन्मदिन पार्टी में जिसपर सबसे ज्यादा नजर रहीं वो खान परिवार की पूर्व बहू मलाइका अरोड़ा थीं।

4 of 5
Arbaaz Khan - फोटो : social media
गौरतलब है कि सलमान खान के भाई और अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा बहुत ही कम खान परिवार की पार्टी में नजर आती हैं। ऐसे में पार्टी में सभी की नजरें उनपर टिकी रहीं। मलाइका सलमा खान की जन्मदिन पार्टी में पिंक कलर की ड्रस में दिखाई दीं। सलमान खान के परिवार के साथ उनके रिश्ते अभी भी सामान्य है। पार्टी में सलमा खान को विश कर मलाइका वापस लौट आईं। वहीं अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ मां की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora - फोटो : social media
गौरतलब है कि अरबाज खान जल्द ही जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी कर सकते हैं। वहीं अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें अर्जुन कपूर के साथ आ रही हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अक्सर एक साथ देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक इन दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें