फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hania Aamir: हानिया ने फिर जताया SRK के लिए अपना प्यार, ओम शांति ओम का गाना गुनगुनाते एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Mon, 11 Dec 2023 06:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हानिया आमिर, शाहरुख खान - फोटो : instagram
भारत और पाकिस्तान के खट्टे-मीठे रिश्ते का सच किसी से छिपा नहीं है। जब से यह मुल्क हमसे (भारत) अलग हुआ है तभी से अगर यह हमारे देश का नाम भी लेता है तो चर्चा में आ जाता है। इन सबके बावजूद भी दोनों देशों के कलाकारों के बीच रिश्ते काफी सहज रहे हैं और वे अक्सर एक-दूसरे की तारीफ भी करते नजर आते हैं। पाकिस्तान की अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री हानिया आमिर भी भारतीय सितारों की फैन हैं। अपने हुनर और खूबसूरती के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली हानिया इस समय शाहरुख खान की फिल्म का एक गाना गाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
हानिया आमिर - फोटो : social media
पाकिस्तानी सितारे बॉलीवुड स्टार्स के कितने बड़े फैन हैं यह बात वे लोग समय-समय पर बताते रहते हैं। कोई बी-टाउन सितारों के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुका है तो कोई उनके गानों और डायलॉग्स पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर अपने प्यार का एलान करते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने भी किया। हानिया आमिर आज के समय का एक ऐसा नाम, जिनके दीवाने भारत में भी भरपूर हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक में अपनी अदायगी का हुनर दिखाने वाली हानिया बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की दीवानी हैं, जिसका नमुना एक बार फिर हमें देखने को मिला। 
विज्ञापन

3 of 5
हानिया आमिर - फोटो : social media
पाकिस्तानी इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हानिया आमिर शाहरुख खान की कट्टर प्रशंसक हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली हानिया आमिर के फैंस जहां उनके लुक्स और ब्यूटी की तारीफ करते नहीं थकते हैं, वहीं वह शाहरुख खान के लिए अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटती हैं। हानिया ने हाल ही में एक बार फिर सुपरस्टार के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनिया शाहरुख की मशहूर फिल्म 'ओम शांति ओम' का टाइटल ट्रैक गाती नजर आ रही हैं।  
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने नानी-मृणाल की 'हाय नन्ना' पर लुटाया प्यार, इंटरनेट पर फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई
 

4 of 5
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
हानिया आमिर ने यह वीडियो खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था। इस वीडिया में अभिनेत्री अपनी वैनिटी वैन में एक दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। सफेद जम्पर और मैचिंग बीनी पहने हनिया 'ओम शांति ओम' गाना गाते हुए और पूरी तरह उसका आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें, यह पहली बार नहीं है जब हानिया आमिर ने शाहरुख खान से जुड़ा कोई वीडियो साझा किया है। कुछ महीने पहले, हनिया ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अलग-अलग जगहों पर शाहरुख का सिग्नेचर पोज रिक्रिएट करने की कोशिश करती नजर आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हानिया आमिर - फोटो : social media
इससे पहले हानिया आमिर ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने शाहरुख के छैंया छैंया, दर्द-ए-डिस्को, ये लड़का है दीवाना, छम्मक छल्लो, जबरा फैन, मेरे महबूब मेरे सनम और हौले हौले जैसे गानों के हुक स्टेप्स किए थे। हनिया हाल ही में रैपर बादशाह के साथ अपनी वायरल तस्वीरों के कारण सुर्खियों में आई थीं। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी और जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, वैसे ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ गईं। पंजाबी सिंगर करण औजला भी बादशाह और हानिया के साथ पोज देते नजर आए थे।
Animal: फिल्म में रणविजय की किस अच्छाई से जोया को होता है प्यार? तृप्ति ने खुलासा कर कहा- कोई ऐसा मतलब नहीं था
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें